अपनी शिकायतों को यूजीसी के मौजूदा ऑनलाइन विद्यार्थी शिकायत निवारण पोर्टल पर भी दर्ज कराया जा सकता है
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 29 अप्रैल, 2020 को परीक्षाओं और अकादमिक कैलेंडर पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। तदनुसार, सभी विश्वविद्यालयों को इन दिशा-निर्देशों को अपनाते एवं लागू करते समय सभी हितधारकों की सुरक्षा एवं रुचि को ध्यान में रखते हुए और सभी संबंधित व्यक्तियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी अकादमिक गतिविधियों या कार्यकलापों की समुचित योजना बनाने की सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालयों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे इस महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों की परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों या कार्यकलापों से संबंधित शिकायतों से निपटने के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाएं और छात्रों को इसकी सूचना दें।
इसके अलावा, यूजीसी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थानों के संबंधित प्रश्नों, शिकायतों एवं अन्य शैक्षणिक मुद्दों पर गौर करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए हैं:
1. एक विशेष हेल्पलाइन नंबर: 011-23236374 निर्दिष्ट किया गया है।
2. एक ईमेल एड्रेस: covid19help.ugc@gmail.com सृजित किया गया है।
3. विद्यार्थी अपनी शिकायतों को यूजीसी के मौजूदा ऑनलाइन विद्यार्थी शिकायत निवारण पोर्टल https://www.ugc.ac.in/grievance/student_reg.aspx पर भी दर्ज करा सकते/सकती हैं।
4. विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थानों की चिंताओं/शिकायतों पर गौर करने और तदनुसार ही उनका निवारण करने के लिए यूजीसी में एक कार्यदल (टास्क फोर्स) का गठन किया गया है।
सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर इस सार्वजनिक सूचना की एक प्रति अपलोड करें और ई-मेल एवं अन्य डिजिटल मीडिया के माध्यम से इसे शिक्षक एवं विद्यार्थी समुदाय के साथ साझा भी करें।
PIB
राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment