देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल)कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में निगरानी गतिविधियों के लिए एकीकृत आदेश और नियंत्रण केंद्र का उपयोग कर रहा है। डीएससीएलअधिकारियों ने कोविड -19 के संदर्भ में आवश्यकताओं की योजना बनाने और प्रबंधन करने में जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया है।
डीएससीएलऔर जिला प्रशासन द्वारा एचपीई, एसजीएल और वेबलाइन जैसे प्रौद्योगिकी साझेदारों को वीडियो और टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया है। इससे इन साझेदारोंद्वारा कार्यान्वयन और निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना सुनिश्चित हुआ है।
एकीकृत आदेश और नियंत्रण केंद्र
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अस्पतालों में क्वारंटाइन वार्डों की निगरानी की प्रक्रिया के लिए देहरादून एकीकृत आदेश और नियंत्रण केंद्र की शुरूआत की है। डीएससीएल ने पहले ही दून, कोरोनेशन, गांधी शताब्दी और सुभारती अस्पतालों में तथा टकजीन होटल में सीसीटीवी स्थापित कर दिए हैं। इसका उद्देश्य सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का उपयोग कर24×7 सुरक्षा प्रदान करना है। आइसोलेशन/क्वारंटाइन स्थानों में एआई आधारित फेस रिकग्निशन कीवीडियो फीड आईसीसीसी में संग्रहीत की जा रही है।
आवश्यक सेवा लॉकडाउन पास
देहरादून स्मार्ट सिटी ने “एसेंशियल सर्विस लॉकडाउन पास” नामक एक कंप्यूटर अनुप्रयोग विकसित किया है। यदि कोई नागरिक लॉकडाउन के दौरान कोई आपातकालीन सेवा चाहता है तो वहपास के लिए आवेदन कर सकता है और इसका अनुमोदन करवा सकताहै। इसके बाद वह अपने घर से बाहर जिला स्तर / शहर स्तर के आपातकाल/वरिष्ठ नागरिक, अंतिम संस्कार, चिकित्सा सेवा, खाद्य आपूर्ति और किराना सेवा, होम डिलीवरी, आईटी और दूरसंचार सेवा आदि के लिए आवश्यक सेवा का उपयोग कर सकता है।
जन जागरूकता अभियान
देहरादून स्मार्ट सिटी लॉकडाउन और नगर निगम द्वारा दी जा रही सेवाओं तथा अन्य सभी सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूकता फैल रहा है। नगर अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को डीएससीएल की सभी परियोजनाओं के बारे मेंजागरूकता फैलाने के लिएप्रेरित कर रहा है।
वीएमडीके माध्यम से जागरूकता
नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाये गए वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) के माध्यम से नागरिकों कोकोविड – 19 से सम्बंधितजागरूकता संदेशदिए जा रहे हैं। पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के आपातकालीन नंबरों को वीएमडी पर दिखया जा रहा है।
PIB
राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment