UAE ने 10 जनवरी से उन नागरिकों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जिन्‍हें कोविड रोधी टीके नहीं लगे हैं

संयुक्‍त अरब अमारात ने 10 जनवरी से उन नागरिकों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, जिन्‍हें कोविड रोधी टीके नहीं लगे हैं। पूर्ण टीकाकरण वाले नागरिकों को भी, पात्र होने पर, बूस्‍टर डोज लगवानी होगा। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार यह प्रतिबंध चिकित्‍सा या मानवीय आधार पर टीके से छूट वाले लोगों पर लागू नहीं होगा। देश के राष्‍ट्रीय आपात संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा विदेश मंत्रालय ने नए यात्रा नियम घोषित किए हैं। संयुक्‍त अरब अमारात में 92 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Related posts

Leave a Comment