संयुक्त अरब अमीरात ने अपने पहले चन्द्रयान राशिद का कल सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसे अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया। चन्द्रयान को दुबई में मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र में बनाया गया है। ये चन्द्रयान अप्रैल 2023 के आसपास चंद्रमा पर पहुंचेगा। मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार राशिद चन्द्रयान अत्यधिक मूल्यवान डेटा और छवियां प्रदान करेगा। साथ ही सौर प्रणाली की उत्पत्ति, हमारे ग्रह और जीवन से संबंधित मामलों पर वैज्ञानिक डेटा का संग्रह भी करेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...