Categories: News-Headlines

UAE के अबू धाबी हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में दो भारतीय समेत तीन लोगों की मौत

संयुक्‍त अरब अमारात में अबूधाबी राष्‍ट्रीय तेल कम्‍पनी के भंडार टैंक के निकट मुसाफ में हुए विस्‍फोट में दो भारतीय नागरिक सहित तीन लोग मारे गए हैं। यमन के होसी विद्रोहियों के ड्रोन हमलों में ईंधन टैंक में विस्‍फोट हुआ। अबूधाबी हवाई अड्डे का निर्माणाधीन क्षेत्र भी आग की चपेट में आ गया। होसी विद्रोहियों ने हमले की जिम्‍मेदारी ली है। संयुक्‍त अरब अमारात के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला बिन जायद अल नहयान ने कहा कि दोषियों को सख्‍त सजा दी जाएगी।

अबूधाबी में भारतीय दूतावास, संयुक्‍त अरब अधिकारियों के सम्‍पर्क में हैं। संयुक्‍त अरब अमारात में भारतीय दूत संजय सुधीर ने विस्‍फोट में दो भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके परिजनों तक पहुंचा जा सके।

एडनोम के जो ऑयल टैंक एरिया में मुजफ्फा में जो वो अबूधाबी से ज्‍यादा दूर नहीं है। वहां पर एक एक्‍सप्‍लोजन हुआ, जिसमें तीन लोग मारे गए, जिसमें कि दो इंडियन नेशनल्‍स थे। इसके अतिरिक्‍त और जानकारी की भी हम प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूएई सरकार के साथ हम निरंतर सम्‍पर्क में हैं। और जैसे ही हमें और कोई जानकारी मिलेगी तुरन्‍त ही हम दो इंडियन्‍स की फैमिली को रिचआउट करके उनको जो भी सहायता हम कर पाएंगे, देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.