Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। सभी राजनीतिक दल और कार्यकर्ता मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग माध्यमों से प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से यह उनका पहला संवाद होगा। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे नमो ऐप पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आखरी बड़ी सभा दो जनवरी को मेरठ में हुई थी और अब लगभग 15 दिनों के बाद प्रधानमंत्री राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं हालांकि इस बार ये डिजिटल माध्यम से होगा। वाराणसी के ग्रामीण और शहरी इलाकों के दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस संवाद में हिस्सा लेंगे। भाजपा के सोशल मीडिया सेल के राज्य प्रमुख अंकित चंदेल ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान प्रदेश में कोवीड की तीसरी लहर की स्थिति की भी चर्चा कर सकते हैं।

हमारे प्रधानमंत्री जी काशी से सांसद हैं इसलिए वह वहां के कार्यकर्ताओं से एक जो कोरोना की स्थित‍ि अभी एक बार भी फिर से तीसरा वेब तो उसका आया है तो उसका लेकर आया है तो उसकों लेकर वहां के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे अपनी संसदीय क्षेत्र के और लेकिन उसको अपने प्‍लेटफार्म्‍स के माध्‍यम से और जो लोग भी जुडना चाहे तो वे जुड़ सकते हैं।

उधर अन्य राजनीतिक दलों द्वारा भी अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाई गई हैं। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल ने कल पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जिलों में चुनाव प्रचार किया।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

14 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

14 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

15 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

15 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

15 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.