प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले समय में समग्र विश्व की आशा और आकांक्षाएं पूरी करेगा। दावोस विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपार शक्ति और ऊर्जा के साथ लगातार आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारत ने हाल में 160 करोड से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जाने की उपलब्धि भी हासिल की है।
वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में जुटे दुनियाभर के दिग्गजों का मैं एक सौ तीन करोड़ भारतीयों के तरफ से अभिनंदन करता हूं। जब मैं आप से बात कर रहा हूं तो भारत कोरोना की एक और बेव से सावधानी और सतर्कता के साथ मुकाबला कर रहा है। साथ ही भारत आर्थिक क्षेत्र में भी कई आशावान रिजल्ट्स के साथ आगे बढ रहा है। भारत में आज अपनी आजादी के 75 वर्ष होने का उत्साह भी है और भारत आज सिर्फ एक साल में ही एक सौ साठ करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देने के आत्म-विश्वास से भी भरा हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भारत एक धरती एक स्वास्थ्य की परिकल्पना पूरी कर रहा है और अनेक देशों को आवश्यक दवाएं और टीके उपलब्ध कराकर करोडों लोगों के जीवन की रक्षा कर रहा है।
कोरोना के समय में हमने देखा है कि कैसे भारत वन अर्थ वन हेल्थ इस वीजन पर चलते हुए अनेकों देशों को जरूरी दवाईयां देकर, वैक्सीन देकर, कोरोड़ों जीवन बचा रहा है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा फार्मा प्रोडूसर है, फार्मेसी टू द वर्ल्ड है। आज भारत दुनिया के उस देशों में है जहां के हेल्थ प्रोफेसनल्स, जहां के डॉक्टर्स अपनी संवेदनशीलता और एक्सपर्टीज से सबका भरोसा जीत रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जैसे मजबूत लोकतंत्र ने पूरे विश्व को संकट के इस दौर में आशा बंधाई है।
भारत जैसी मजबूत डेमोक्रेसी ने पूरे विश्व को एक खूबसूरत उपहार दिया है। एक बुके ऑफ होप दिया है, इस बुके में है हम भारतीयों का डेमोक्रेसी पर अटूट ट्रस्ट, इस बुके में है 21वीं सदी को एंमपावर करने वाली टेक्नोलॉजी, इस बुके में है हम भारतीयों का टम्प्रामेंट, हम भारतीयों का टाइलेंट, जिस मल्टी लिंगवल मल्टी, कल्चरल महोल में हम भारतीय रहते हैं। वो भारतीय नहीं बल्की पूरे विश्व की बहुत बडी ताकत है। ये ताकत संकट की घड़ी में सिर्फ अपने लिए सोचना नहीं बल्की मानवता के हित में काम करना सीखाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत के पास विश्व का सबसे बडा, सुरक्षित और सफल डिजिटल भुगतान मंच है। पिछले महीने ही भारत में चार अरब चालीस करोड लेन-देन यूपीआई के जरिए हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत में निवेश के लिए सर्वोत्तम समय है। 14 क्षेत्रों में 26 अरब डॉलर की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं।
पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के लाइफ मिशन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे जन-आंदोलन बनाना, धरती को जीवन के अनुकूल बनाने की मजबूत आधारशिला साबित होगा।
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा-… Read More
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment