संयुक्त अरब अमीरात का एमिरेट्स एयरलाइन चुनिन्दा भारतीयों को आगमन पर वीसा देने के लिए वीएफएस ग्लोबल के साथ भागीदारी की है। यह सुविधा उन भारतीयों को दी जाएगी जिन्होंने अपना टिकट एयरलाइन के जरिए बुक कराया हो और जिनके पास अमरीका का वीजा, अमरीकी ग्रीन कार्ड तथा यूरोपीय संघ या ब्रिटेन में कम से कम छह महीने रहने का वीजा हो। इसे 14-दिन के एकल प्रवेश वीसा के रूप में जारी किया जाएगा। एमिरेट्स एयरलाइन फिलहाल भारत में नौ शहरों से सप्ताह में एक सौ 67 उड़ानें संचालित करती है।
UAE का एमिरेट्स एयरलाइन चुनिन्दा भारतीयों को आगमन पर वीसा देने के लिए वीएफएस ग्लोबल के साथ भागीदारी की