Categories: News-Headlines

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर एकाउंट लगभग एक घंटे के लिए बंद रखा

सोशल मीडिया माइक्रो वेबसाइट-ट्विटर ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट कानून का कथित रूप से उल्‍लंघन करने के आरोप में आज संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर एकाउंट लगभग एक घंटे के लिए बंद कर दिया।

रविशंकर प्रसाद ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरी गाइड लाइन्‍स एंड डिजिटल मीडिया एथिक्‍स कोर्ड) नियामावली, 2021 का उल्‍लंघन है, क्‍योंकि ट्विटर ने उनका एकाउंट बंद करने से पहले उन्‍हें कोई सूचना नहीं दी।

केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में इसे ट्विटर की मनमानी और सख्‍त कार्रवाई बताते हुए कहा कि इससे साफ पता चलता है कि ट्विटर ने नियमावली का पालन करने से क्‍यों इंकार किया था। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस नियमावली से ट्विटर किसी भी व्‍यक्‍त‍ि का मनमाने तरीके से एकाउंट बंद नहीं कर पाएगा। उन्‍होंने कहा कि ट्विटर की यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि वह स्‍वतंत्र अभिव्‍यक्ति के संरक्षक नहीं है जैसा कि वे दावा करते हैं, बल्कि वे अपना एजेंडा चला रहे है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म क्‍या करता है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्विटर को नये सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन करना ही होगा और इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.