भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड द्वारा जुआरी एग्रो केमिकल्स लिमिटेड के जुआरीनगर संयंत्र के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इसके तहत पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड (पीपीएल) द्वारा गोवा स्थित जुआरी एग्रो केमिकल्स लिमिटेड (जेडएसीएल) के जुआरीनगर संयंत्र के अधिग्रहण का प्रस्ताव है। पीपीएल गोवा के जुआरीनगर संयंत्र में वर्तमान में जेडएसीएल द्वारा किए जा रहे यूरिया और गैर-यूरिया उर्वरकों के उत्पादन के कारोबार का अधिग्रहण करेगा।
पीपीएल, एडवेंट्ज़ समूह का हिस्सा है, जो मुख्य रूप से गैर-यूरिया उर्वरकों के उत्पादन और बिक्री का कार्य करता है। यानी डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और एनपीके उर्वरक का उत्पादन संयंत्र के जरिए होता है। इसके अलावा समूह म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) का आयात और बिक्री भी करता है।
जेडएसीएल शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी है, जो एडवेंट्ज़ समूह का हिस्सा है। यह मुख्य रूप से भारत में उर्वरकों के विकास और उत्पादन का काम करती है। इसकी गोवा के जुआरीनगर में मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं, जहां यह यूरिया और गैर-यूरिया उर्वरकों का उत्पादन करती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment