सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने कहा है कि घृणा फैलाने वाले ट्वीट के संबंध में कार्रवाई के सिलसिले में वह अधिक पारदर्शिता बरतेगा। इसके पहले चरण में नियम तोडने वाले ट्वीट्स को चिन्हित किया जाएगा। इससे यह पता लगाने में सहायता मिलेगी कि ट्वीटर ने कुछ ऐसे ट्वीट की दृश्यता सीमित कर दी है। इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर असर नहीं पडेगा लेकिन जो ट्वीट नियमों के अनुकूल नहीं होंगे उन्हें नई सीमाओं के तहत कम देखा जा सकेगा। ट्वीटर ने कहा है कि वह पारदर्शिता बढाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मंच से अवैध सामग्री तथा बुरे लोगों को हटाने का काम जारी रखेगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई केवल ट्वीट के स्तर पर होगी और इससे किसी उपयोगकर्ता के खाते पर असर नहीं पडेगा।
Related posts
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा- किडनी ट्रांसप्लांट कराइए या इच्छामृत्यु दीजिए
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा- किडनी...
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...