Entertainment

TRP Week 25 : 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में महाभारत टॉप पर

लॉकडाउन में छोटे परदे पर धार्मिक शोज का खूब बोलबाला रहा है। दर्शकों ने इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा पैराणिक शो पसंद किए हैं और जब तक बंद हुए टीवी शोज के नए एपिसोड नहीं आ जाते ऑडियंस इन्हें देखती रहेगी। इसी बात का सबूत है 25वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट। इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में धार्मिक टीवी शोज का बोलबाला रहा है। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते के टॉप-8 टीवी शोज पर…

महाभारत

टीवी शो महाभारत लगातार टीआरपी लिस्ट में दबदबा बनाए हुए है। 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में महाभारत टॉप पर है।

महिमा शनिदेव की

जी हां, दूसरे नंबर पर टीवी शो महिमा शनिदेव की आ गया है। महिमा शनिदेव की ने देखते ही देखते रामानंद सागर के टीवी शो को पीछे धकेल कर खुद को नंबर-2 साबित दिया है।

रामायण

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण को महिमा शनिदेव की से शिकस्त तो मिली है लेकिन ये बार्क टीआरपी रेटिंग में इतना पीछे भी नहीं गया है। लिस्ट में अभी भी रामायण ने तीसरा स्थान हासिल किया हुआ है।

श्रीकृष्णा

वैसे लॉकडाउन के बीच में श्रीकृष्णा भी छोटे परदे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में शामिल हो चुका है। तभी तो लिस्ट में इस शो ने चौथा स्थान पाया है।

रक्त संबंध

वैसे भले ही नए टीवी शो शुरू ना हुए हों लेकिन स्टार्स की फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई है। तभी तो 10 साल पहले आया श्रीति झा का टीवी शो रक्त संबंध फिर चर्चा में है। रक्त संबंध को एकबार फिर से दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। लिस्ट में इस शो को 5वां स्थान मिला है।

ज्योति

श्रीति झा का एक और टीवी शो बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट में शामिल हुआ है जिसका नाम ज्योति है। टीवी शो ज्योति को छठवां स्थान मिला। स्नेहा वाग, श्रीति झा और श्रीनिधि शेट्टी ने इस शो में लीड रोल निभाया था।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का टीवी शो ये रिश्ता क्या कहताला है फिर से नए एपिसोड के साथ लौट रहा है। हालांकि पुराने एपिसोड भी खूब देखे जा रहे हैं तभी तो बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट में ये शो सातवें स्थान पर है।

देवों के देव महादेव

आठवें स्थान पर एक और धार्मिक टीवी शो ने अपना दबदबा कामय किया है। इस शो का नाम देवों के देव महादेव है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

5 minutes ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

47 minutes ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

1 hour ago

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More

2 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

1 day ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

This website uses cookies.