नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण भारत से बाहर आयोजित किया जा सकता है और इसकी मेजबानी की रेस में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका सबसे आगे हैं। इसको लेकर अंतिम फैसला जल्द होगा क्योंकि बीसीसीआई इसी साल आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर आधिकारिक फैसला आने का इंतजार कर रही है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि विचार तो लीग को भारत में कराने का था लेकिन कोविड-19 के कारण जो स्थिति पैदा हुई है वो बोर्ड को लीग को यूएई या श्रीलंका ले जाने के लिए मजबूर कर सकती है।
Read More : विवाह बंधन में बंधे तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास
बाहर होने की संभावना बहुत ज्यादा
अधिकारी ने कहा, हमें अभी भी जगह को लेकर फैसला लेना है लेकिन संभावना कई ज्यादा इस बात की है कि यह लीग इस साल देश से बाहर होगी। भारत में स्थिति ऐसी नहीं है कि यहां कई सारी टीमें एक या दो स्थलों पर आएं और एक ऐसा वातावरण बनाए जो खिलाड़ियों के अलावा आम जनता के लिए भी ठीक है, चाहे मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में ही क्यों न खेले जाएं।
यूएई और श्रीलंका के बीच रेस
उन्होंने कहा, मेजबानी को लेकर रेस यूएई और श्रीलंका के बीच है। हमें इस पर फैसला लेना है कि कहां लीग करानी है और इसके लिए वहां की कोरोनावायरस स्थिति को अच्छे से देखना होगा। व्यवस्था को भी देखना होगा, हम जल्दी फैसला लेंगे। शुरुआत में लीग का भारत में ही कराने का मन था, लेकिन मौजूदा स्थिति के मुताबिक यह साफ है कि कुछ टूर्नामेंट्स को देश से बाहर ले जाना होगा। आईएएनएस ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बीसीसीआई में फैसला करने वाले लोग लीग कहां करानी है इसे लेकर 3-2 के अनुपात में बंटे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment