तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि वह विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है। पश्चिम बंगाल के रायगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज चुनावी अभियान में उन्होंने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन और अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकान्त मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो पश्चिम बंगाल एक दिन अफगानिस्तान बन जाएगा। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने एन आई ए पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।