पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटें जीत ली है। इन तीनों सीटों के लिए 30 सितम्बर को वोट डाले गये थे। भवानीपुर उप-चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार 835 मतों के अंतर से हराया। ममता बनर्जी ने 85 हजार 263 जबकि प्रियंका टिबरेवाल ने 26 हजार 428 मत हासिल किये। सीपीआईएम के उम्मीदवार जिब बिसवास 4 हजार 226 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मुर्शीदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अमीरउल-इस्लाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जैदुर-रहमान को 26 हजार से अधिक वोटों से मात देते हुए शमशेरगंज सीट जीत ली है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मिलन घोष तीसरे स्थान पर रहे। जांगीपुर में तृणमूल कांग्रेस के जाकिर हुसैन ने भाजपा उम्मीदवार सुरजीत दास को 92 हजार से अधिक वोटों से हराया। आरएसपी के जाने-आलम मिया तीसरे स्थान पर रहे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment