Weather Forecast

महाराष्‍ट्र में विधानमंडल के दो दिन के मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे के साथ समाप्‍त हुआ

महाराष्‍ट्र में विधानमंडल के दो दिन के मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे के साथ समाप्‍त हुआ। विधानसभा में आज अनुचित व्‍यवहार के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायकों को एक वर्ष के लिए निलम्बित कर दिया गया। विधानसभा अध्‍यक्ष भास्‍कर जाधव ने आरोप लगाया कि विपक्ष के विधायकों ने उन्‍हें गाली दी। इसके बाद विधायी कार्यमंत्री अनिल परब ने भाजपा के विधायकों को निलम्बित करने का प्रस्‍ताव पेश किया और उसे ध्‍वनिमत से पारित कर दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने सदन का बहिष्‍कार करते हुए आरोप लगाया कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। विपक्ष के नेता देवेन्‍द्र फडनवीस ने यह स्‍वीकार किया कि भाजपा के विधायक गुस्‍से में थे और उन्‍होंने बाद में भास्‍कर जाधव से क्षमा मांग ली, लेकिन सत्‍तारूढ गठबंधन ने उसके बावजूद प्रस्‍ताव पेश किया और 12 विधायकों को एक वर्ष के लिए निलम्बित कर दिया गया।

मैं स्‍पष्‍ट रूप से कहता हूं कि तालिका अध्‍यक्ष ने इकतरफा बात कही और उस पद पर बैठने के बाद वहां पर जो बोलते हैं, उनको अधिकार है उसके बाद हमको बोलने नहीं दिया जाता और इसलिए मेरा मानना है कि उन्‍होंने पूरी बात नहीं कही है। मैं इस बात को बिल्‍कुल मान्‍य करता हूं कि दो-दो बातें हुई, लेकिन उसमें हमारी तरफ से किसी ने गाली नहीं दी और ये पहली बार नहीं हुआ। मैं 22 साल से विधानसभा में हूं, हर अधिवेशन में ये होता है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.