Horoscope

आज का राशिफल 6 जुलाई 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल: नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयम पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशिफल: कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

मिथुन राशिफल: स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

कर्क राशिफल: विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

सिंह राशिफल: सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।

कन्या राशिफल: मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

तुला राशिफल: किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

वृश्चिक राशिफल: जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी। सहनशक्ति बनाए रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं।

धनु राशिफल: समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मकर राशिफल: अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कुंभ राशिफल: व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। भवन परिवर्तन के योग हैं। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल: आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता हे। परिजनों की सहायता करनी होगी। अपनों से धोखा मिलेगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.