अफगानिस्‍तान में तालिबान के तीन क्षेत्रीय राजधानियों पर कब्‍जा करने की पुष्टि हुई

अफगानिस्‍तान में तालिबान के तीन क्षेत्रीय राजधानियों पर कब्‍जा करने की पुष्टि हुई है। उन्‍होंने कल उत्‍तरी शहर कुंदुज पर कब्‍जा करने के साथ ही साथ सर ए पुल और तालोकान पर कब्जा कर लिया है। आतंकवादियों ने शुक्रवार तक पांच क्षेत्रीय राजधानियों पर कब्‍जा कर लिया था जिसमें से कुंदुज सबसे महत्वपूर्ण लाभ है। तालिबान ने कहा कि सरकार के साथ युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं है। पिछले 20 वर्षों से सैन्य अभियान के बाद, अमरीका और अंतरराष्ट्रीय सेनाओं का अफगानिस्‍तान से वापस जाना शुरू हो गया है।

Related posts

Leave a Comment