सोलह ओवर में 151 रन के संशोधित लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 6 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लिये। इससे पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाये जाने पर भारत ने छह विकेट पर 184 रन बनाये। लोकेश राहुल ने 50 और कोहली ने नाबाद 64 रन की पारी खेली।
आज एक अन्य मैच में नीदरलैंड ने ज़िम्बाब्वे को पांच विकेट से हरा दिया।