T20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप-2 में आज दुबई में भारत अपने दूसरे लीग मैच में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा। भारतीय समय अनुसार मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
सुपर-12 मुकाबले में ग्रुप-1 के मैच में शारजाह में दक्षिण अफ्रीका ने एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर और पांच गेंद में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।