T-20 महिला क्रिकेट के तीसरे और फाइनल मैच में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से

चेम्सफोर्ड में टी-20 महिला क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे और फाइनल मैच में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमें एक-एक मैंच जीतकर बराबरी पर हैं। बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के जरिए मेजबान टीम इंग्‍लैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 18 रन से हरा दिया था। भारत ने दूसरे मैच में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

Related posts

Leave a Comment