T-20 क्रिकेट विश्वकप में आज दुबई में भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। आज ही शारजाह में दोपहर साढ़े तीन बजे न्यूजीलैंड का मुकाबला नामीबिया से होगा।
कल अबू धाबी में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 20 रन से हराया। 190 रन के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमेयर ने नाबाद 81 और निकोलस पूरन ने 46 रन बनाए। श्रीलंका के लिए वानिंदू हसारंगा और बिनूरा फर्नेंडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। इससे पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर श्रीलंका ने 20 ओवर मे 189 रन बनाए। चरिथ असालंका ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कल दुबई में एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।