Categories: News-Headlines

SWAMIH फंड ने 2019 में अपनी स्थापना के बाद से 20,557 घरों का निर्माण पूरा किया; अगले तीन वर्षों में 81,000 से अधिक घरों को पूरा करने का लक्ष्य

सस्ते और मध्यम आय वाले आवास (SWAMIH) निवेश फंड 1 के लिए स्पेशल विंडो दरअसल भारत का सबसे बड़ा सोशल इंपैक्ट फंड है जो विशेष रूप से तनावग्रस्त और रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

ये फंड भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है और इसका प्रबंधन स्टेट बैंक समूह की कंपनी एसबीआईकैप वेंचर्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है। इस फंड के जैसा कोई दूसरा फंड भारत में या वैश्विक बाजारों में नहीं मिलता है।

इसने अब तक 15,530 करोड़ रुपये जुटाए हैं जिसका उद्देश्य तनावग्रस्त, ब्राउनफील्ड और रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में पंजीकृत ऐसी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्राथमिकता ऋण वित्त मुहैया कराना है जो किफायती, मध्यम आय आवास श्रेणी में आती हैं।

SWAMIH ने अब तक लगभग 130 परियोजनाओं को 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी के साथ अंतिम स्वीकृति प्रदान की है। 2019 में अपनी स्थापना के बाद के तीन वर्षों में इस फंड ने 20,557 घरों का निर्माण पूरा कर लिया है और अगले तीन वर्षों में 30 टियर 1 और 2 शहरों में 81,000 से अधिक घरों को पूरा करने का लक्ष्य है।

चूंकि ये फंड पहली बार के डेवलपर्स, परेशानी में घिरी परियोजनाओं वाले स्थापित डेवलपर्स, रुकी हुई परियोजनाओं, ग्राहकों की शिकायतों और एनपीए खातों के मामले में खराब ट्रैक रिकॉर्ड वाले डेवलपर्स, और यहां तक ​​कि जिन परियोजनाओं में मुकदमेबाजी भी चल रही है उन्हें भी पैसे देने पर विचार करता है, ऐसे में इसे सब संकटग्रस्त परियोजनाओं का आखिरी उपाय वाला ऋणदाता माना जाता है।

परियोजना व्यय पर मजबूत निगरानी और नियंत्रण, स्वामी की निवेश प्रक्रिया का मुख्य आधार है जिससे परियोजना को तेजी से पूरा किया जा सकता है। किसी परियोजना में इस फंड की उपस्थिति अक्सर उन परियोजनाओं में भी बेहतर संग्रह और बिक्री के लिए उत्प्रेरक का काम करती है जो कि वर्षों से विलंबित थीं।

अपने मजबूत नियंत्रण और परियोजनाओं व प्रमोटरों के ट्रैक रिकॉर्ड के बावजूद, ये फंड 26 परियोजनाओं में निर्माण पूरा करने और अपने निवेशकों के लिए रिटर्न उत्पन्न करने में सक्षम रहा है।

इस फंड ने रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कई सहायक उद्योगों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसने 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकद तरलता को सफलतापूर्वक खोला है।

Leave a Comment

Recent Posts

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

20 hours ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

20 hours ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

23 hours ago

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

2 days ago

This website uses cookies.