Categories: News-Headlines

भारत में छठी JWGACTC बैठक (27 फरवरी – 03 मार्च 23) आयोजित, विमान वाहक प्रौद्योगिकी पर अमेरिकी संयुक्त कार्य समूह का दौरा

भारत-अमेरिका रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तत्वावधान में गठित विमान वाहक प्रौद्योगिकी सहयोग (JWGACTC) पर संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक 27 फरवरी से 3 मार्च तक भारत में आयोजित की गई। कैरियर्स के कार्यक्रम कार्यकारी अधिकारी (पीईओ) आरएडीएम जेम्स डाउनी के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय अमेरिकी शिष्टमंडल ने दिल्ली और कोच्चि में विभिन्न रक्षा/औद्योगिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। संयुक्त कार्य समूह की बैठक का उद्घाटन सत्र 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था और इसकी सह-अध्यक्षता सहायक नियंत्रक कैरियर प्रोजेक्ट्स (एसीसीपी) के आरएडीएम संदीप मेहता ने की थी।

बैठक के दौरान, आरएडीएम डाउनी ने विमान वाहक के निर्माण में सक्षम बहुत कम देशों में से एक के रूप में भारत की स्थिति को स्वीकार किया और जहाज के कमीशन होने के बाद कम समय में स्वदेशी वाहक से स्वदेशी विमान, एलसीए के संचालन की भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। इसके अतिरिक्त, दोनों पक्षों ने संयुक्त कार्य समूह द्वारा अब तक किए गए अच्छे कार्यों को रेखांकित किया। विमान वाहक प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं के तहत भविष्य के सहयोग से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। दौरे के हिस्से के रूप में, अमेरिकी शिष्टमंडल ने दिल्ली और कोच्चि दोनों स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परस्पर बातचीत की। इस बैठक ने विमान वाहक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच जारी सहयोग में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रदर्शित की।

Leave a Comment

Recent Posts

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

19 hours ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

19 hours ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

22 hours ago

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

2 days ago

This website uses cookies.