दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण गुजरात क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा, मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में आज 10 जून, 2021 को मॉनसून आगे बढ़ गया।
मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 20.0° उत्तरी अक्षांश/ 60° पूर्वी देशांतर, 20.5° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, सूरत, नंदुरबार, बेतुल, मंडला, बिलासपुर, बोलंगीर और पुरी, 22.5° उत्तरी अक्षांश/ 89.5° पूर्वी देशांतर, 24° उत्तरी अक्षांश /89.5° पूर्वी देशांतरऔर बागडोगरा तक पहुँच गई है।
आगामी 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिसा के बाकी भागों, सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल और झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी के सभी क्षेत्रों में पहुँचने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर अगले 24 घंटों के दौरान एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। यह मॉनसून सिस्टम 24 घंटों के बाद और सशक्त हो सकता है। इसके पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में ओडिशा की तरफ बढ़ने के आसार हैं।
उत्तरी पंजाब से दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मध्य झारखंड, उत्तरी ओडिशा से होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भागों के बीच एक ट्रफ बना हुआ है।समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय भागों से उत्तरी केरल के तटीय हिस्सों के बीच एक ट्रफ रेखा बनी है।
अरब सागर के मध्य भागों के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई से लेकर 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हैअरब सागर के मध्य भागों पर बने इस सर्कुलेशन से 3.1 किमी ऊंचाई से लेकर 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच एक ट्रफ बनी हुई है।पाकिस्तान के मध्य भागों और इससे सटे हिस्सों पर समुद्र तल से 1.5 किमी और 2.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment