Health

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए जम्मू हवाई अड्डे ने 16 लाख से अधिक टीके की खुराक पहुंचाई

हवाई अड्डे द्वारा टीकाकरण अभियान का आयोजन; पहले चरण में 489 लोगों को लगा कोविड का टीका

देश इस वक्त कोरोना महामारी के खिलाफ एक भयंकर युद्ध लड़ रहा है और इस आपदा के वक्त देश के विभिन्न हिस्सों तक कोविड वैक्सीन और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामाग्री का समय पर पहुंचना बेहद जरूरी है। इसी आवश्यक चिकित्सा सामाग्री को आसान और बिना किसी रुकावट के पहुंचाने में जम्मू हवाई अड्डा बेहद अहम भूमिका निभा रहा है।

जम्मू हवाई अड्डे के फ्रंटलाइन वारियर्स ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन की 16 लाख से अधिक खुराकों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के राज्य टीकाकरण विभाग के प्रतिनिधियों को सौंपा है। हवाईअड्डा प्रभावी रूप से यात्रियों के लिए एक सुरक्षित यात्रा अनुभव सुनिश्चित कर रहा है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मानक संचालन उपायों (एसओपी) के अनुसार हवाई अड्डे को विभिन्न तरीकों से यात्रियों के एक स्वच्छ हवाई अड्डा और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल बनाया गया है। इसके अलावा आने वाले सभी यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

जम्मू हवाई अड्डे ने जिला प्रशासन के सहयोग से जम्मू कैंट सतवती के जीबी पंत अस्पताल में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया है। जम्मू-कश्मीर सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्राथमिकता समूह के रूप में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कर्मचारियों और हवाई अड्डे के हितधारकों के लिए इस कैंप का आयोजन हुआ। इसके तहत पहले चरण में 489 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

इसके अलावा टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में बाकी कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हवाई अड्डे के सुरक्षा स्टाफ (सीआईएसएफ) के लगभग 300 कर्मचारियों को पहले ही टीका लगाया जा चुका है।

यात्रियों के बीच कोविड-19 के उचित व्यवहार के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जम्मू हवाई अड्डे पर नियमित रूप से एफआईडीएस, बैनर, पोस्टर के माध्यम से निर्देशों का प्रदर्शन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सूचना की घोषणा की जा रही है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

12 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

13 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.