Categories: News-Headlines

SJVN ने उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग के जरिए सुरंग परियोजना के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए IIT-पटना के साथ साझेदारी की

एसजेवीएन लिमिटेड ने अपनी सुरंग परियोजनाओं में उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- पटना (आईआईटी पटना) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे समय और लागत में काफी कमी आएगी।

इस साझेदारी के प्रमुख परिणामों में से एक प्रीडिक्टिव एनालिटिक्स एल्गोरिदम्स का विकास होगा। ये एल्गोरिदम एकीकृत भू-तकनीकी डेटा का लाभ उठाकर संभावित जोखिमों का पहले से अनुमान लगाएंगे और विशेष रूप से सुरंग परियोजनाओं के लिए तैयार की गई प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली प्रदान करेंगे। इस तरह के सक्रिय उपायों से परियोजना कार्यान्वयन के दौरान समय और लागत में काफी कमी होने की आशा है।

एसजेवीएन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गीता कपूर ने कहा कि एमओयू की प्राथमिकता अत्याधुनिक कार्यप्रणाली विकसित करना है, जो विविध भू-तकनीकी डेटा स्रोतों को एकीकृत करती है। इनमें एसजेवीएन की परियोजनाओं से संबंधित भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, बोरहोल डेटा, भूभौतिकीय माप और निगरानी डेटा शामिल होंगे।

इस सहभागिता का उद्देश्य ओवरबर्डन व डिफोर्मेशन (विरूपण) के बीच जटिल संबंधों का मूल्यांकन करना भी है, जिससे सुरंग परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रणालियों के मूल्यांकन और डिजाइन को संवर्द्धित किया जा सके। एकीकृत भू-तकनीकी डेटा और 3डी भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग करके, एसजेवीएन और आईआईटी- पटना का लक्ष्य संभावित जोखिमों व खतरों की पहचान करना और उनका विश्लेषण करना है।

2 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में एसजेवीएन के निदेशक (वित्त), ए.के. सिंह और आईआईटी- पटना के निदेशक टी.एन. सिंह की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एसजेवीएन की ओर से सीजीएम (सिविल) आरके गुप्ता, जीएम (वित्त) जितेंद्र यादव, जीएम (सिविल) हेमंत कुमार शाक्य व जीएम (भूगोल) अक्षय आचार्य और आईआईटी पटना के प्रोफेसर एके वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

8 minutes ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

8 minutes ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

8 minutes ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

8 minutes ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.