Education

NCSSR योजना के अंतर्गत छह विश्वविद्यालयों/संस्थानों और पांच चिकित्सा महाविद्यालयों का चयन खेल विज्ञान विभागों और खेल चिकित्सा विभागों की स्थापना करने के लिए किया गया है: अनुराग सिंह ठाकुर

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र (एनसीएसएसआर) की योजना का उद्देश्य उत्कृष्ट एथलीटों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के संबंध में उच्चस्तरीय अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को समर्थन प्रदान करना है। इस योजना के दो घटक हैं- (i) एनसीएसएसआर केंद्र की स्थापना करना और (ii) चयनित विश्वविद्यालयों/संस्थानों और चिकित्सा महाविद्यालयों में खेल विज्ञान विभागों और खेल चिकित्सा विभागों की स्थापना के लिए सहायता (वित्तपोषण) प्रदान करना।

इस योजना के उद्देश्यों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और पूरे देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों/संस्थानों/चिकित्सा महाविद्यालयों के माध्यम से लागू किया जा रहा है और योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 62.61 करोड़ रुपये की कुल राशि जारी की जा चुकी है। धनराशि को राज्यवार रूप से स्वीकृत/जारी नहीं किया जाता है। इसके अलावा, योजना के वांछित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समय-समय पर योजना की समीक्षा भी की जाती है।

वर्तमान समय में पूरे देश में एनसीएसएसआर योजना के अंतर्गत छह विश्वविद्यालयों/संस्थानों और पांच चिकित्सा महाविद्यालयों का चयन खेल विज्ञान विभागों और खेल चिकित्सा विभागों की स्थापना के लिए किया गया है जिनका चयन विभिन्न मानदंड़ों के आधार पर किया गया है जैसे कि आधिकारिक मान्यता, स्थायी संकाय, प्रकाशन/पेटेंट, फंड की आवश्यकता, राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ-साथ उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव एवं प्रस्तुति आदि।

एनसीएसएसआर योजना के माध्यम से प्रदान किए जा रहे समर्थन के अलावा, मंत्रालय द्वारा टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के अंतर्गत उत्कृष्ट वर्ग के एथलीटों के लिए अनुसंधान पर आधारित चयन मानदंड अपनाए गए हैं, जो कि विभिन्न अनुसंधान इनपुट पर आधारित हैं जैसे कि वर्तमान प्रदर्शन, पिछला प्रदर्शन, तुलनात्मक डेटा, वैश्विक विश्लेषण, प्रगति दर आदि। साथ ही, एथलीट के प्रदर्शन पर लगातार निगरानी रखी जाती है, जो कि वैज्ञानिक रूप से उनकी प्रगति का बेंचमार्क निर्धारित करते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) के अंतर्गत यह मंत्रालय टॉप्स कोर ग्रुप और डेवलपमेंट ग्रुप में चयनित किए गए एथलीटों के प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को ब्लॉक अनुदान भी प्रदान करता है।

एनसीएसएसआर योजना का लक्ष्य और उद्देश्य:

खेल प्रदर्शन को बढ़ावा देने, भरण-पोषण करने और वृद्धि करने के लिए वैज्ञानिक सिद्धांतों का अनुप्रयोग करना।
एथलीटों की अधिकतम क्षमता को विकसित करना और उनके प्रतिस्पर्धी खेल का विस्तार करना।
खेल विज्ञान के बारे में जानकारियों का प्रसार करना।
अनुपूरक/स्वदेशी खाद्य तैयारियों का परीक्षण और प्रमाणीकरण।
खेल प्रदर्शन में आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक दवाओं का अनुप्रयोग।
खेल में चोटिल खिलाड़ियों का प्रबंधन और पुनर्वास।

एनसीएसएसआर योजना के अंतर्गत वित्तपोषित शिक्षण संस्थानों का लक्ष्य और उद्देश्य:

चयनित विश्वविद्यालयों में एमएससी (खेल विज्ञान) और चयनित चिकित्सा महाविद्यालयों में खेल चिकित्सा में एमडी और खेल चिकित्सा में डिप्लोमा (डीएसएम) की शुरुआत करना।
खेल विज्ञान और चिकित्सा का उपयोग करते हुए एथलीटों के प्रदर्शन में वृद्धि करना।
खिलाड़ियों को वैज्ञानिक सहायता प्रदान करना और खेल में चोटिल खिलाड़ियों का पुनर्वास।
खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा में आधारभूत और व्‍यावाहरिक अनुसंधान।
इससे खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की संख्या में बढ़ोतरी करने में सहायता मिलेगी और इसके कारण विदेशी विशेषज्ञों पर निर्भरता में कमी आएगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

‘सतलुज’ विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में स्ट्रीमिंग रोकी

'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More

15 minutes ago

Attack on Titan: The Last Attack की भारत में रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगी एरेन की आखिरी जंग

Attack on Titan: The Last Attack को मिली भारत में रिलीज डेट, बड़े पर्दे पर… Read More

1 day ago

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: दमदार एक्शन के बावजूद कहानी जानी-पहचानी, फिर भी एंटरटेनमेंट में नहीं छोड़ी कोई कमी

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: पुराना फॉर्मूला, लेकिन जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स… Read More

1 day ago

Canada vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को की शानदार जीत, Ounahi चमके, Canada का सफर खत्म

Canada vs Morocco: FIFA World Cup 2026 में Morocco ने Canada को हराकर क्वार्टर फाइनल… Read More

1 day ago

Paraguay vs France: France Today Match में पराग्वे से भिड़ेगा France FC, जानें मैच की पूरी जानकारी

Paraguay vs France: France Today Match पर फुटबॉल फैंस की नजर Paraguay vs France मुकाबला… Read More

1 day ago

E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज से लेकर पानी की खपत तक जानिए पूरा सच

E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज… Read More

2 days ago

This website uses cookies.