Categories: News-Headlines

केंद्र ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के एक जुलाई से क्रियान्‍वयन की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के क्रियान्‍व्‍यन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिनियम इस वर्ष पहली जुलाई से देशभर में लागू हो जाएगा। देशभर में नए ढांचे के क्रियान्‍व्‍यन के लिए मौजूदा वित्‍त वर्ष में 95 हजार 692 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, बीस साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम 2005 की जगह लेगा। इस नए अधिनियम का उद्देश्‍य, एक वित्तीय वर्ष में रोज़गार गारंटी को सौ दिनों से बढ़ाकर एक सौ पच्चीस दिन करना है। इसके अलावा यह अधिनियम समय पर मज़दूरी के साथ-साथ पारदर्शी और जवाबदेह भुगतान पर ज़ोर देता है। यदि निर्धारित समय के भीतर किसी को काम उपलब्‍ध नहीं कराया जाता है, तो इस नए अधिनियम में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को सशक्‍त करने, रोज़गार के नए अवसर पैदा करने और गांव के समग्र और सतत विकास को गति देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महिला श्रमिकों की भागीदारी को प्रोत्‍साहित करने के लिए विकसित भारत जी राम जी अधिनियम कार्यस्‍थलों पर बच्‍चों की देखभाल के लिए एक महत्‍वपूर्ण प्रावधान करता है। पांच वर्ष से कम उम्र के पांच या अधिक बच्‍चों की उपस्थिति में उनकी देखभाल के लिए एक महिला श्रमिक को नियुक्‍त किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

ब्राह्मण समाज गोत्रावली का परिचय तथा इतिहास लिस्ट ब्राह्मण गोत्र सूची एवं वंशावली

ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।… Read More

2 days ago

RBI और ECB ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में… Read More

2 days ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया

पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प… Read More

2 days ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने… Read More

2 days ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने… Read More

2 days ago

This website uses cookies.