Categories: News-Headlines

RBI और ECB ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​और ईसीबी के अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने बासेल में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) की बैठक से अलग इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता 2015 में हुए पुराने समझौते का नवीनतम रूप है। इसके अंतर्गत दोनों केन्‍द्रीय बैंकों के बीच नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान, नीतिगत संवाद और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। यह सहयोग उन क्षेत्रों में केंद्रित होगा जो दोनों संस्‍थानों के लिए समान रूप से महत्‍वपूर्ण है। आरबीआई ने कहा है कि इस नए समझौते से केंद्रीय बैंकिंग प्रथाओं और वित्तीय क्षेत्र के विकास पर संस्थागत जुड़ाव और सहयोग को अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया

पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प… Read More

1 hour ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने… Read More

1 hour ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया। बीजेपी के… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया।… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.