Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया

पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने ईरान का प्रस्‍ताव खारिज कर दिया है।

इससे पहले, कल ईरान ने कहा था कि उसने पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से अमरीका के प्रस्ताव पर जवाब भेजा है। यह जवाब पाकिस्तान के माध्यम से भेजा गया जो ईरान और अमरीका के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ बातचीत को आत्मसमर्पण या पीछे हटने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

इस बीच, इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने कल रात राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। इस्राएल के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के उच्च संवर्धनित यूरेनियम भंडार को हटाने की आवश्यकता पर सहमत हुए जो वार्ता का प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।

ईरान ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमरीकी समुद्री अभियानों के साथ फ्रांसीसी या ब्रिटिश युद्धपोतों की किसी भी तैनाती का निर्णायक और तत्काल जवाब दिया जाएगा। फ्रांस के अधिकारियों ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के नेतृत्व में रणनीतिक जलमार्ग में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के प्रयासों के तहत इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI और ECB ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में… Read More

1 hour ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने… Read More

1 hour ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया। बीजेपी के… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया।… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.