Entertainment

फिल्म राधे की शूटिंग को पूरा करने के लिए सलमान खान ने लिया ये बड़ा फैसला

मुंबई। इस साल ईद के मौके पर सलमान खान अपनी फिल्म राधे : द मोस्ट वांटेड भाई के दम पर धमाका करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज से लेकर शूटिंग तक रुकी हुई है। ऐसे में ईद पर फैंस को ईदी देने का सलमान का प्लान धरा का धरा रह गया। लेकिन अब जब फिल्मों की शूटिंग धीरे धीरे शुरू हो रही है। ऐसे में सलमान ने फिल्म राधे की शूटिंग को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्लान बना लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक राधे की शूटिंग को पूरा करने के लिए अभी 2 हफ्ते की शूटिंग बाकी है। ऐसे में मेकर्स बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो के सभी स्टेज को बुक कर लिया है। ताकि अगस्त के अंत तक फिल्म की शूटिंग खत्म की जा सके।

Read More : सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर मेकर्स ने किया एलान

मिडडे में छपी खबर के मुताबिक आने वाले अगस्त में कई फिल्मों की शूटिंग शुरू होने जा रही है। ऐसे में सलमान खान, प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री और डायरेक्टर प्रभुदेवा ने चर्चा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कोरोना वायरस के इस दौर में कैसे फिल्म की शूटिंग पूरी की जा सके, वो बिना किसी समझौते के। ऐसे में महबूब स्टूडियो को पूरी तरह से बुक कर लिया गया है। जहां अगस्त के पहले हफ्ते से शूटिंग शुरू हो सकती है। ताकि अगस्त के अंत तक फिल्म की शूटिंग को पूरा किया जा सके।

इतना ही नहीं खबर तो ये भी आई थी सलमान खान की फिल्म राधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। उनकी टीम लगातार OTT प्लेटफॉर्म से बातें कर रही हैं ताकि कोई बेहतरीन डील हो सके। हालांकि इस खबर पर अभी तक कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

17 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

18 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

18 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

18 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

18 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.