India

कोविड-19 से मुंबई में बुरा हाल, चीन से ज्यादा मौतें और मामले हुए दर्ज

मुंबई। देश में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े हर दिन नए और गंभीर रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब ये नया रिकॉर्ड मुंबई का है, जिसने कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां ये घातक वायरस पैदा हुआ था। देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई में अब तक कोविड-19 से 4,938 मौतें हो चुकी हैं और 85,724 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि चीन (China) में यह आंकड़े क्रमश: 4,634 और 83,565 हैं। चीन में नए मामले एक अंक में आ रहे हैं, जो कि केवल धारावी में दर्ज हो रहे नए मामलों से भी कम हैं।

Read More : कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर व सरकार पर नहीं रहा भरोसा, अब हैदराबाद छोड़कर भागने लगे हैं लोग

मुंबई शहर में 1 जुलाई से हर दिन 1,100 से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र ने 2,11,987 मामलों के साथ तुर्की (2,05,758) को भी पीछे छोड़ दिया है, जो कोरोना मामलों की संख्या में दुनिया में 14 वें स्थान पर है। इससे पहले 4 जून को महाराष्ट्र ने जर्मनी (1,98,064) और दक्षिण अफ्रीका (2,05,721) को पीछे किया था, जो कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर क्रमश: 16 और 15 वें स्थान पर हैं।

ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 9,026 मौतें और 2,11,987 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 87,681 सक्रिय मामले हैं। वहीं राज्य में मृत्यु दर 4.26 प्रतिशत और रिकवरी दर 54.37 है। राज्य के 36 जिलों में से केवल दो जिले भंडारा और चंद्रपुर ऐसे हैं, जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

12 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

3 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

3 days ago

This website uses cookies.