Categories: News-Headlines

अमीर देश गरीब देशों को वैक्सीन देने के इच्छुक नहीं: महानिदेशक टेड्रोस घेबरेयेसुस

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा है कि धनी देश सभी गतिविधियां फिर से खोल रहे हैं और युवा लोगों को भी टीके लगा रहे हैं, जिन्‍हें कोविड महामारी का ज्‍यादा जोखिम नहीं है। दूसरी तरफ गरीब देश वैक्‍सीन की कमी का सामना कर रहे हैं। संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कल कहा कि अफ्रीका में स्थिति बेहद खराब है, जहां दैनिक संक्रमित लोगों और कोविड से मृतकों की संख्‍या एक सप्‍ताह में लगभग चालीस प्रतिशत बढ़ गई। उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्‍टा वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है।

महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने किसी देश का नाम न लेते हुए कहा कि धनी देश निर्धन देशों को वैक्‍सीन देने के इच्‍छुक नहीं हैं। उन्‍होंने मौजूदा संकट की एच.आई.वी. एड्स की स्थिति से तुलना करते हुए कहा कि उस समय अफ्रीकी देश जटिल उपचार कराने में असमर्थ थे। उन्‍होंने कहा कि साधनहीन और साधन संपन्‍न देशों के बीच अंतर साफ तौर से नजर आ रहा है और इसने महामारी काल में अन्‍याय, असमानता और भेदभाव की स्थिति पैदा कर दी है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.