Business

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत

Relief to the common man on the front of inflation

आम लोगों के लिए महंगाई के मोर्चे पर राहत की ख़बर आई है. अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 3.31 फीसद पर रही. सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 3.77 फीसद रही थी.

इस दौरान घरेलू मंहगाई दर 7.07 फीसद से घटकर 6.55 फीसद पर आ गई, जबकि सब्जियों की मंहगाई दर -4.15 फीसद से घटकर -8.06 फीसद रही. वहीं दालों की मंहगाई दर भी -8.58 फीसद से घटकर -10.28 फीसद पर आ गई.

 

 

आरबीआई से पैसे मांगने से सरकार का इंकार

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा सीमित करने के बजट में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेने का विश्वास जताते हुए कहा कि आरबीआई के आरक्षित कोष से 3.6 लाख करोड़ रुपये की कोई मांग नहीं की है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा सीमित करने के बजट में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेने का विश्वास जताते हुए  स्पष्ट किया है कि वह भारतीय रिजर्व बैंक के आरक्षित कोष से 3.6 लाख करोड़ रुपये की कोई मांग नहीं कर रही है  सरकार ने कहा है कि इस समय मात्र एक ही प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है जो रिजर्व बैंक की आर्थिक पूंजी के बारे में एक उपयुक्त व्यवस्था तय करने के बारे में है।

वित्त मंत्रालय में आर्थिक विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ट्वीट में कहा, ”मीडिया में गलत जानकारी वाली तमाम अटकलबाजियां चल रही हैं। सरकार का राजकोषीय हिसाब-किताब बिल्कुल सही दिशा में है। आरबीआई से सरकार को 3.6 या एक लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित कराने का कोई प्रस्ताव नहीं है जैसा कि अटकलबाजियां की जा रही हैं।”

राजकोषीय घाटा के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष में 3.3 प्रतिशत राजकोषीय घाटा लक्ष्य पर टिकी रहेगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.