India

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान

Voting for second phase Panchayat elections in Jammu Kashmir today

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा।

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य में जम्मू डिविजन के सात जिलों, कश्मीर घाटी के छह जिलों और लद्दाख क्षेत्र के दो जिलों में आज वोट डाले जाएंगे। राज्‍यभर में कुल चालीस पंचायत ब्‍लॉकों में आज मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण एवं सुचारू तरीके से करवाने के लिए  सुरक्षा के पूरे बंदोबस्‍त किए गए हैं। जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां भारी संख्‍या में बलों की तैनाती की गई है। मतदान का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।

 

वियतनाम के दौरे पर राष्ट्रपति, असेंबली हाउस को करेंगे संबोधित

वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज नेशनल असेंबली हाउस की अध्यक्ष गुयेन थी किम नगन ने स्वागत किया।

वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज नेशनल असेंबली हाउस की अध्यक्ष गुयेन थी किम नगन ने स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नायकों और शहीदों के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति कोविंद जल्द ही असेंबली हाउस को संबोधित करेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को वियतनाम स्थित ‘माई सन मंदिर’ देखने गए। इस मंदिर पर हिन्दू प्रभाव है और यहां कृष्ण, विष्णु तथा शिव की मूर्तियां हैं। वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति कोविंद ने अपनी यात्रा के यादगार के रूप में मंदिर परिसर में एक पौधा भी लगाया। वियतनाम में ‘माई सन’ परित्यक्त और आंशिक रूप से ध्वस्त हिन्दू मंदिर हैं। इनका निर्माण चम्पा के राजाओं ने चौथी से 14वीं शताब्दी के बीच कराया था। मंदिर परिसर मध्य वियतनाम के क्वांग नाम प्रांत के दुय फू गांव के पास स्थित है। मंदिर परिसर करीब दो किलोमीटर लंबी-चौड़ी घाटी में स्थित है जो दो पहाड़ों से घिरा हुआ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद ने वियतनाम में ‘माई सन टेंपल’ की यात्रा की। वह चम्पा राज्य की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी थी। मंदिर परिसर पर भारतीय प्रभाव है। वहां कृष्ण, विष्णु और शिव जैसे देवताओं की मूर्तियां हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के यादगार के रूप में एक पौधा भी लगाया।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘सभ्यताओं का संगम। राष्ट्रपति कोविंद ने वियतनाम के दा नांग शहर में स्थित चाम संग्रहालय की कलाकृतियों की प्रशंसा की। चम्पा राज्य के शिल्प वहां प्रदर्शित किए गए हैं जिनपर हिन्दू धर्म का गहरा प्रभाव है।’’  कोविंद ने ‘माई सन मंदिर’ परिसर में आयोजित स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ लिया। राष्ट्रपति दो देशों की यात्रा के पहले चरण में वियतनाम गए हैं। यहां से वह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

4 hours ago

अकाली दल 00, BJP 1 या 2, कांग्रेस भी सिंगल डिजिट… भगवंत मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More

4 hours ago

19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर

मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More

4 hours ago

राघव चड्ढा पर भगवंत मान ने क्यों सुनाई कल्याण सिंह की कहानी, उमा भारती का भी किया जिक्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More

4 hours ago

SSC GD परीक्षा के दौरान केंद्र पर क्षमता से 3 गुना अभ्यर्थियों के बुलाए जाने से बिगड़े हालात, Exam रद्द

SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More

4 hours ago

सलमान खान को अपनी बकरी बेचना चाहता है किसान, इस खूबी के चलते लाखों में पहुंच चुकी है कीमत

सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.