भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई (UPI) पर संवाद के माध्यम से भुगतान शुरू करने का प्रस्ताव किया है। यह प्रणाली उपभोक्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित बातचीत के जरिए लेन-देन की सुविधा देगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यह चैनल स्मार्ट फोन और फिचर फोन आधारित यूपीआई चैनलों पर उपलब्ध होगा। शुरुआत में यह सुविधा अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में उपलब्ध होगी। बाद में अन्य भारतीय भाषाओं में भी यह सुविधा दी जाएगी। केन्द्रीय बैंक ने यूपीआई लेन-देन में निकट क्षेत्र संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग का भी प्रस्ताव किया है। आरबीआई ने यूपीआई लाईट लेन-देन की सीमा को 200 रूपये से बढाकर 500 रूपये कर दी है, लेकिन छोटी डिजिटल लेन-देन की सम्रग सीमा को दो हजार रूपये पर अपरिवर्तित रखा गया है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...