भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स-(BIS) ने वैश्विक प्रौद्योगिकी स्पर्धा जी-20 टेकस्प्रिंट का शुभारंभ किया है। आरबीआई और बीआईएस नवाचार केंद्र ने चौथी जी-20 टेकस्प्रिंट की घोषणा संयुक्त रूप से की है। आरबीआई ने कहा है कि 2023 टेकस्प्रिंट में सीमा पार भुगतान करने के लिए नवाचारी तकनीकी समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धा विश्वभर के एप्लिकेशन निर्माताओं के लिए ऐप जमा करने के लिए आज से अगले महीने की चार तारीख तक जारी रहेगी। परिणाम की घोषणा फाइनल स्पर्धा में इस वर्ष अगस्त या सितम्बर महीने में की जाएगी। चयनित दल को छह सप्ताह की अवधि के लिए अपने समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक चयनित दल को आठ लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र पैनल चयनित समाधानों में से प्रत्येक समस्या के लिए सबसे आशाजनक समाधान का चयन करेगा। प्रत्येक समस्या के विजेता को 40 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...