Categories: News-Headlines

RBI और BIS नवाचार केंद्र ने चौथी जी-20 टेकस्प्रिंट की संयुक्‍त रूप से घोषणा की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक फॉर इं‍टरनेशनल सेटलमेंट्स-(BIS) ने वैश्विक प्रौद्योगिकी स्‍पर्धा जी-20 टेकस्प्रिंट का शुभारंभ किया है। आरबीआई और बीआईएस नवाचार केंद्र ने चौथी जी-20 टेकस्प्रिंट की घोषणा संयुक्‍त रूप से की है। आरबीआई ने कहा है कि 2023 टेकस्प्रिंट में सीमा पार भुगतान करने के लिए नवाचारी तकनीकी समाधान विकसित करने पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। यह प्रतिस्‍पर्धा विश्‍वभर के एप्लिकेशन निर्माताओं के लिए ऐप जमा करने के लिए आज से अगले महीने की चार तारीख तक जारी रहेगी। परिणाम की घोषणा फाइनल स्‍पर्धा में इस वर्ष अगस्‍त या सितम्‍बर महीने में की जाएगी। चयनित दल को छह सप्‍ताह की अवधि के लिए अपने समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्‍येक चयनित दल को आठ लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र पैनल चयनित समाधानों में से प्रत्येक समस्या के लिए सबसे आशाजनक समाधान का चयन करेगा। प्रत्‍येक समस्‍या के विजेता को 40 लाख रुपये की राशि पुरस्‍कार स्‍वरूप दी जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.