Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:- “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, मैं दुनिया भर में रह रहे नागरिकों और भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध ने हमें ज्ञान, सहनशीलता और सदाचार का मार्ग दिखाया है। उनका सरल और प्रभावी उपदेश हमें प्रेम, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महात्मा बुद्ध का जीवन संयम और अनुशासन का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन करती हैं।

आइए, इस पवित्र अवसर पर हम भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने मन, वचन, कर्म और आचरण में धारण करें और एक गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण की दिशा में कार्य करें।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति के संदेश इस प्रकार है: “मैं बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात करने का दिन है, उन्होंने अपना जीवन विचारों और कर्मों द्वारा मानवता को श्रेष्ठता प्रदान करने की दिशा में समर्पित कर दिया। अहिंसा, सहिष्णुता और शांति का उनका संदेश सदियों से हमें एक सद्भावपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहा है।

इस शुभ अवसर पर, आइए भगवान बुद्ध के धम्म के सिद्धांतों के प्रति हम स्वयं को पुनः समर्पित करें और सभी प्राणियों के प्रति करुणा और दया के गुणों को धारण करने का प्रयास करें।’’

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.