Categories: News-Headlines

भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास का पहला चरण शुरू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 3 मई 2023 को भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए आधारशिला रखी

इस परियोजना को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा

पहला चरण – 6 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) को सेवा देने के लिए विकसित किया जाएगा।

पहले चरण की लागत 4592 करोड़ रुपये होगी

दूसरा चरण – क्षमता को 12एमपीपीए तक बढ़ाया जाएगा।

तीसरा चरण – विकास का समापन कुल क्षमता 18 एमपीपीए के साथ होगा।

रनवे की लंबाई 3800 मीटर होगी और कैट आई सक्षम होगा

5000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में एक कार्गो टर्मिनल विकसित किया जाएगा

यह हवाई अड्डा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा और चरण 1 के लिए अनुमानित परियोजना लागत 4592 करोड़ रुपये है। हवाई अड्डे के कुल भूमि का क्षेत्रफल 2203.26 एकड़ होगा, जिसमें 3800 मीटर फैले कैट I के लिए योग्य रनवे और 5000 वर्ग मीटर के कार्गो टर्मिनल होगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच 12.09.2022 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिसमें यह सहमति हुई थी कि राज्य सरकार एमओयू पर हस्ताक्षर करने की तिथि से 06 महीने के भीतर बिना किसी स्टांप शुल्क या किसी अन्य शुल्क के पूरे हवाई अड्डे की भूमि को एएआई के नाम पर म्यूट कर देगी और विशाखापत्तनम (आईएनएस डेगा) में सिविल एन्क्लेव भोगापुरम हवाई अड्डे के संचालन शुरू होने की तारीख से 30 साल के लिए बंद रहेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट डेवलेपर यानी जीएमआर विशाखापत्तनम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीवीआईएएल) के बीच आरक्षित सेवाओं के लिए 10.03.2023 को समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान किया गया था और जीवीआईएएल और बीसीएएस के बीच समझौते का आदान-प्रदान 06.04.2023 को किया गया था।

यह हवाई अड्डा राज्य के विकास के लिए एक विकास इंजन बनेगा और उत्तरी आंध्र के क्षेत्र में पर्यटन के उदय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.