RBI ने मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया

मुंबई: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। इसके फलस्वरूप स्थायी जमा सुविधा दर 6.25% और सीमांत स्थायी सुविधा दर तथा बैंक दर 6.75% पर बनी हुई है।”

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “वर्ष 2023-24 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7% अनुमानित है जिसमें तीसरी तिमाही में 6.5% और चौथी तिमाही में 6% रहेगी। 2024-25 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.7%, दूसरी तिमाही के लिए 6.5% और तीसरी तिमाही के लिए 6.4% अनुमानित है। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।”

Related posts

Leave a Comment