रिजर्व बैंक (RBI) ने कल कहा कि तीन नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेश मुद्रा भंडार चार अरब छह सौ 72 करोड़ डॉलर बढ़कर पांच सौ 90 अरब सात सौ 83 करोड़ डॉलर हो गया है। यह पिछले सात सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार की उच्चतम स्थिति है। रिजर्व बैंक के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में चार अरब तीन सौ 92 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है। स्वर्ण भंडार के समग्र मूल्य में 20 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 46 अरब एक सौ 23 करोड़ डॉलर हो गया। देश के विशेष आहरण अधिकारों में छह करोड़ 40 लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह 17 अरब नौ सौ 75 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की भंडार स्थिति एक करोड़ 60 लाख डॉलर बढ़कर चार अरब सात सौ नवासी करोड़ डॉलर हो गई है।
Related posts
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...