भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने विभिन्न प्रतिकूल वैश्विक घटनाक्रमों के मद्देनजर बैंकों को अतिरिक्त सावधान और सतर्क रहने को कहा है। शक्तिकांत दास ने आज मुंबई में सार्वजनिक और प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
शक्तिकांत दास ने अधिकारियों से बैंक प्रशासन को मजबूत करने और अनुपालन, जोखिम प्रबंधन और लेखा परीक्षण कार्यों के माध्यम से बैंकिंग स्थिरता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। बैठक में डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव और स्वामीनाथन जे. सहित केंद्रीय बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।