रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नवाचारों के साथ सुरक्षा उपाय और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल समारोह में उन्होंने अवैध लोन ऐप्स पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इनमें से कई ऐप्स विदेशी है और इससे डेटा गोपनीयता का उल्लंघन, अनैतिक व्यापार, अत्यधिक ब्याज दरें और जबरन वसूली जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि संस्थाओं को लाइसेंस की शर्तों पर काम करना चाहिए। उन्होंने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों से आसान यूजर इंटरफेस और त्वरित ग्राहक शिकायत निवारण तंत्र पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...