भूटान में तीसरे संसदीय चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है, नेशनल असेंबली की 47 सीटों के लिए भुटान में कल वोट डाले जाएंगे, तीसरे संसदीय चुनाव में 94 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।
भूटान में संसदीय चुनाव की तैयारियां हो चुकी हैं। संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली की 47 सीटों के लिए कल वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए 20 जिलों में 865 मतदान केन्द्र बनाए गए है… 4 लाख 38 हजार से अधिक पंजीकृत मतदाता 94 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। ड्रुक न्यामरूप शोगपा और ड्रुक फुन्सम शोगपा दलों ने 47-47 उम्मीदवार मैदान में उतारे है। भूटान के संविधान के अनुसार पहले दौर में सबसे अधिक वोट पाने वाले दो राजनीतिक दल अंतिम दौर के चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। पहले दौर में पिछले महीने चुनाव हुए थे, जिसमें ड्रुक न्यामरूप शोगपा को सबसे अधिक मत मिले थे। ड्रुक फुन्सम शोगपा दूसरे स्थान पर रही थी। सत्तारूढ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी तीसरे स्थान पर थी और वह अंतिम दौर में पहुच नहीं पाई।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment