Sports

पीएम मोदी ने पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाक़ात

PM Modi visits medal winners of Para Asian Games

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मुलाक़ात कर  उनकी हौसला अफजाई की. पीएम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढाने पर उनकी सराहना की और कहा कि उनकी मानसिक ताकत सफलता का आधार है. खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भी इन खिलाडियों से मुलाक़ात कर उन्हें सम्मानित किया.

खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता में उनके मनोबल की अहम भूमिका रही है. प्रधानमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों की भी सराहना की, तो उन्होंने वैश्विक स्‍तर पर भारत की प्रतिष्‍ठा बढ़ाने में योगदान के लिए भी खिलाड़ियों को बधाई दी.

उधर केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने भी एक विशेष समारोह में तमाम पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. केंद्र की तरफ से स्वर्ण पदक विजेताओं को 30 लाख, रजत पदक के लिए 20 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई. खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि सरकार नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हर मुमकिन अवसर उपलब्ध करा रही है.

भारतीय दल ने पैरा एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य समेत कुल 72 पदक जीते. इस प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई गेम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

13 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

16 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.