महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा, बाल यौन शोषण का पीड़ित किसी भी आयु में कर सकता है उसकी शिकायत, साथ ही कहा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधों की रिपोर्टिंग के बारे में कोई समय सीमा तय नहीं।
महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा है कि अब कोई भी व्यक्ति, बचपन में उसके साथ हुए बाल यौन शोषण की शिकायत किसी भी आयु में कर सकता है। उन्होंने पीडि़तों को यौन शोषण के मामलों की रिपोर्ट पोक्सो ई-बॉक्स के जरिये करने का सुझाव दिया। इससे पहले महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बाल यौन शोषण संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के बारे में विधि मंत्रालय से सलाह मांगी थी। विधि मंत्रालय ने बताया था कि पॉक्सो अधिनियम, 2012 के अंतर्गत अपराधों की रिपोर्टिंग के बारे में धारा 19 में कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। पॉक्सो के अंतर्गत बालक और बालिकाओं दोनों के लिए यौन दुष्कर्म और शोषण से संरक्षण का प्रावधान है।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment