India

पीएम ने दी काशी को 550 करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात

PM clears more than Rs.550 crores

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 550 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, कहा काशी की परंपराओं को संजोते और उसकी पौराणिकता को बचाते हुए किए जा रहे हैं विकास कार्य

वाराणसी के दौरे के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 550 करोड़ रूपये से अधिक लागत की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिन परियोजनाओं का उद्धाटन किया उनमें पुरानी काशी के लिए एकीकृत बिजली विकास योजना और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अटल इंक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ शामिल है। प्रधानमंत्री काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान केंद्र का भी शिलान्यास किया। BHU में कई योजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम काशी में जो भी बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, वह उसकी परंपराओं को संजोते हुए और पौराणिकता को बचाते हुए किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि विकास के ये कार्य बनारस शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी को पूर्वी भारत के गेटवे के तौर पर विकसित करने का प्रयास हो रहा है…सरकार की योजना काशी को वर्ल्ड क्लास इन्फास्ट्रकर से जोड़ने की है। पीएम ने कहा कि आज काशी एलईडी की रोशनी से जगमगा रही है। एलईडी लाइट से काशीवासियों के बिजली बिल में भी कमी आई है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिजली से जुड़े जिन तीन कार्यो का उद्घाटन किया गया है उसमें पुरानी काशी को बिजली से मुक्ति मिलेगी। इससे कम वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी और उसके आसपास यातायात को सुगम बनाने के मकसद से सड़कों का चौड़ीकरण और विस्तार किया जा रहा है और बनारस में बनने वाला रिंग रोड भी उसमें शामिल है। काशीवासियों ने दुनिया के बड़े नेताओं का भव्य स्वागत किया है और अब इस बार प्रवासी भारतीयों के स्वागत में भी एक मिसाल कायम करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

17 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

20 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.