Health

स्वास्थ्य विभाग इस महीने मना रहा है पोषण जागरूकता

Health Department is celebrating this month nutrition awareness

हर जिले में जागरूकता शिविर का किया जारहा है आयोजन, आशा और आंगनबाड़ी की टीम महिलाओं को कर रही है जागरूक, अभियान का मकसद कुपोषण पर लगाम लगाना,खून की कमी दूर करना

महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के पोषण के लिए जागरूकता लाने का संकल्प लिया है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढोतरी ने जागरूकता शिविर में इन कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाया है।

1 सितंबर से 30 सितंबर तक चल रहे पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इन तीनों विभाग की कार्यकर्ताओं को जागरुक करने के मकसद से जम्मू कश्मीर के उधमपूर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में आशा और एएनएम वर्करों को निर्देश दिया है कि वे गर्भवती महिला और नवजात बच्चों की मां को स्तनपान के सही तरीके सिखाएं। साथ ही गर्भवती महिलाओं को फॉलिक एसिड और आयरन की गोलियां दी जाएं।

स्वास्थ्य विभाग, जिला महिला व बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से लड़कियों को पोषण आहार के लिए जागरूक किया जारहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम महिलाओं को इसके प्रति जागरूक कर रही है। इस अभियान का बुनियादी मकसद कुपोषण पर लगाम लगाना और महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में खून की कमी दूर करना है। बच्चों में कुपोषण की समस्या की तरफ ध्यान देना अनिवार्य है ताकि हर बच्चा एक उज्जवल और स्वस्थ्य भविष्य की तरफ आगे बढ़ सके।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

18 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

21 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.